फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news ganja smugler arrested

Mainpuri News: पुलिस ने चेकिंग में 71 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा

Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ganja smugler arrested
फोटो 1 औंछा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर। संवाद
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने मंगलवार रात को पड़रिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियों को रोका, तलाशी के दौरान उसमें 71 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह को मंगलवार रात सूचना मिली कि क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कार्पियो में मादक पदार्थ तस्करी कर लाया जा रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने चेकिंग शुरू की। संदिग्ध स्कार्पियो को बैरियर लगाकर रोका, उसमें मौजूद दोनों लोगों से पूछताछ की तो वह सकपका गए। तलाशी के दौरान स्कार्पियो से करीब 71 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में अपने नाम सुरेंद्र सिंह निवासी गांव भरौली सिरकनेपुर थाना कोतवाली छिबरामऊ कन्नौज और कुमदेश सिंह निवासी डेरा बंजारा थाना सैफई जनपद इटावा बताया। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह लोग औरेया से गांजा लेकर सैफई जा रहे थे। वह पुलिस को चकमा देने के लिए रूट बदल कर मैनपुरी होते हुए जा रहे थे। मगर, औंछा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed