Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news encroachment removed

Mainpuri News: चंदाई में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया

Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news encroachment removed
फोटो 5 चंदाई में महाबली से अतिक्रमण हटवाती टीम। संवाद - फोटो : माथुर वैश्य इंटर नेशनल क्लब की बबिता शंकर गुप्ता के गवर्नर बनने पर किया स्वागत। स्रोत संगठन
कुरावली। कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में सरकारी चकरोड व नाली की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को हटवाया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर वेदप्रकाश निवासी चंदाई ने शिकायत करके बताया था कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर फसल बोई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अखिल गोयल, कानूनगो बृजभूषण और लेखपाल शैलेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ चंदाई पहुंचे। राजस्व टीम ने पैमाइश करके सरकारी जमीन को चिह्नित किया। इसके बाद राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से सरकारी जमीन पर खड़ी फसल को हटवाया। महाबली से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जे की शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed