{"_id":"6a4019917682e65f2503b614","slug":"mainpuri-news-dimple-yadav-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161935-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे
विज्ञापन
फोटो 21 पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती सांसद डिंपल यादव। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। जसराना रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कराए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में सभी समाजवादी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर बूथ को मजबूत बनानें में लग जाएं। यह लोग संविधान को मिटाना चाहते है। नहीं चाहते है कि हम लोगों के बच्चे पढ़ें लिखें।
उन्होंने कहा कि सपा ने बिजलीघर, अस्पताल बनवाए। अस्पताल में एमपी, राजस्थान तक के लोग तक इलाज के लिए आते हैं। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर को जागरूक होने के बाद वापस ले लिया गया। विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोचिंग सेंटरों पर दुखद घटना हुई है। बीजेपी शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महाराज सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अलीदराज नियाजी, विपिन कठेरिया, बलवीर सिंह, अनिल यादव, मोना यादव, कृपाल सिंह यादव, विनोद दिवाकर, कल्लू प्रधान, सोनू सभासद, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।