{"_id":"69d1537cb47a7864a602b7cb","slug":"mainpuri-news-development-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-156913-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विकास के लिए सरकार ने खोला जिले में खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विकास के लिए सरकार ने खोला जिले में खजाना
विज्ञापन
फोटो 29 परियोजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
मैनपुरी। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को 222.38 लाख रुपये की लागत से आर्य समाज मंदिर, 125.94 लाख रुपये की लागत से श्री सत्तेश्वर महादेव मंदिर, 124.16 लाख की लागत से वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनपद में अनियोजित विकास की समस्या थीं। बस्तियों का विस्तार अव्यवस्थित ढंग से हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए मैनपुरी बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह बाईपास जरामई से लेकर भोगांव रेलवे क्रॉसिंग तक विकसित किया जा रहा है। बाईपास बनने के बाद शहर के भीतर यातायात का दवाब कम होगा और बाहरी क्षेत्र में सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। बाईपास क्षेत्र के आसपास आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए आवास विकास परिषद की नई योजना को भी स्वीकृति दिलाई गई है। लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। यह प्रस्ताव बाईपास और नई आवासीय कॉलोनियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। संभावना है कि आगामी पंचायत चुनाव से पूर्व ही नगर पालिका का सीमा विस्तार हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने एवं उन्हें आधुनिक स्वरूप देने के लिए एक भव्य संस्कृति संकुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। यह देश का एक अनूठा प्रोजेक्ट होगा। लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, शिवदत्त भदौरिया, डॉ. सुमंत गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। बृजेंद्र सिंह भल्लू, मनोरमा सिंह, साधना गुप्ता, डॉ. धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।