{"_id":"69c6e989f7908bd55401b985","slug":"mainpuri-news-cricket-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156437-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भोगांव कैपिटल्स और सुपर किंग्स ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भोगांव कैपिटल्स और सुपर किंग्स ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
फोटो 23 अमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी और ब्लॉक प्र
मैनपुरी। नगर के रामलीला मैदान में अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को उत्साह बढ़ता जा रहा है। रात में होने वाले मैचों के देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में भोगांव कैपिटल्स ने भोगांव नाइट राइडर्स को 11 रनों से और भोगांव सुपर किंग्स ने भोगांव इंडियन्स को 49 रनों से शिकस्त दी है।पहले मैच में भोगांव नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। भोगांव कैपिटल्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 109 रन बनाए। अमान खान ने 33, समीर खान ने 31 और अंकुर ने 15 रन बनाए। नाइट राइडर्स के मनजीत और अंकित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव नाइट राइडर्स 10 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 98 रन ही बना पाई। नितेश ने 50, बिलाल ने 14 और निखिल ने 13 रन बनाए। कैपिटल के उमर और अनुज ने दो-दो विकेट लिए। अमान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
दूसरे मैच में भोगांव सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 155 बनाए। लोकेश ने 86, रिषभ ने 51 और दीपू ने 11 रन बनाए। इंडियन्स के शादाब और राज ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव इंडियन्स 10 ओवर में सात विकेट पर 106 रन ही बना सकी। विकास ने 44, हर्ष ने 22 और संजेश ने 14 रन बनाए। सुपर किंग्स के रिषभ और गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। लोकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायरिंग वसीम और रवि ने, स्कोरिंग आकाश और नितिन ने और कमेंट्री रिषि चौहान और अंकुर ने की। इस दौरान अनुज राजपूत, प्रबल ठाकुर, नीतेश राजपूत, उत्तम शाक्य, अभिषेक शाक्य, अजय शाक्य आदि मौजूद रहे।