फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news computer lab

Mainpuri News: स्वयं समूह की महिलाओं को मिली कंप्यूटर लैब

Wed, 15 Apr 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news computer lab
फोटो 37 मंगलवार को क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ करते आचार्य सर्वेश
मैनपुरी। नगर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्वयं समूह की महिलाओं को कंप्यूटर लैब की सौगात मिली। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के आचार्य सर्वेश कुमार शंखवार ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने संस्थान पर स्थापित 50 कंप्यूटर सेट की लैब का शुभारंभ किया। आचार्य ने कहा कि बाबा साहब सपना था कि समाज का हर वर्ग शिक्षित और सशक्त बने। यह कंप्यूटर लैब इस दिशा में एक कदम है। इस मौके पर प्रदर्शक शैलेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार, अनिल सुमन, अंकित बघेल, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, राम प्रकाश, आलोक कुमार, अजय कुमार, राकेश, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed