फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cg sports champion

Mainpuri News: रॉकफोर्ट को हराकर सीजी स्पोर्ट्स की टीम बनी चैंपियन

Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cg sports champion
फोटो 26 विजेता कप के साथ खुशी मनाते सीजी स्पोर्टस की खिलाड़ी और मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक - फोटो : बिछिया से भ्रमण के लिए रवाना होता महिला किसानों का दल।
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रॉकफोर्ट वीसीसी को 37 रनों से हराकर सीजी स्पोर्ट्स की टीम चैंपियन बनी है। रॉकफोर्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजी स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 141 रन बनाए। सुधांशु चौरसिया ने 27, मदन चौहान ने 23 और आशुतोष ने 20 रनों की पारी खेली। रॉकफोर्ट के प्रथम सलूजा और शाहरुख खान ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ट की टीम 18.2 ओवर में नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी। आकाश यादव ने 20, जयकुमार और आशी यादव ने 17-17 रन बनाये। सीजी के रितिक शर्मा ने तीन विकेट लिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप और दो लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, डॉ़ बीके सिंह, आलोक गुप्ता, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed