फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news boy died misteriously

Mainpuri News: सात साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news boy died misteriously
फोटो 23 मृतक सक्षम का फाइल फोटो
करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला कोयला के रहने वाले एक सात साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, वह बेड पर मृत अवस्था में मिला। सैफई थाना पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है, बच्चे की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव नगला कोयला के रहने वाले अमित कुमार बुझिया पुल के पास मकान बनाकर रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर को उनका सात वर्षीय पुत्र सक्षम उर्फ तेजस बाहर से खेल कर आया और छत पर बने कमरे में सोेने चला गया। शाम करीब चार बजे जब मां सक्षम को जगाने के लिए गई तो कई बार आवाज देने पर भी शरीर में कोई हरकत न देख घबरा गई। पास जाकर देखा तो सक्षम अचेत अवस्था में था, आनन फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सक्षम की मौत किस वजह से हुई, यह जानने के लिए सैफई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार शाम को सक्षम का शव पैतृक गांव पहुंचा, गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वह माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed