फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news bank negligence

Mainpuri News: अनुशासनहीन कर्मचारियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news bank negligence
फोटो 19 जिला सहकारी बैंक में संचालक मंडल के साथ बैठक करते अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर। संवाद
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में बैंक मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने बैंकों की स्थिति को बेहतर बनाने पर चर्चा की। वहीं, बैंक से संबंधित कर्मचारियों के प्रकरण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि बैंक में अनुशासनहीनता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैंक की शाखाओं में संचालित एटीएम एवं मुख्य शाखा मैनपुरी में संचालित मोबाइल एटीएम वैन के खाते के रिकन्सीलेशन न हो पाने के कारण तत्कालीन बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई पर विचार किया गया। बैंक शाखा-बरनाहल को नये भवन में स्थानान्तरित करने पर भी विचार हुआ। बैंक कर्मचारियों का तीन माह से अधिक मेडिकल अवकाश प्रबंध कमेटी के माध्यम से स्वीकृत करवाने पर चर्चा की गई। जनपद की नवगठित एम-पैक्स को बैंक की सदस्यता प्रदान करने तथा उनकी ऋण सीमा स्वीकृत करने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र पाल सिंह, बैंक सचिव एमए सिद्दीकी, बैंक संचालक शेर सिंह भदौरिया, जयप्रकाश दीक्षित, अंबर चौहान, अनुज राठौर, अभिषेक तिवारी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed