{"_id":"6a6658f17719fbd2890aadc7","slug":"mainpuri-news-attacked-sister-in-law-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-163627-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चोरी करने से रोकने पर भाभी की गर्दन पर चाकू से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चोरी करने से रोकने पर भाभी की गर्दन पर चाकू से किया वार
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
मैनपुरी। घर में चोरी करने घुसे रिश्ते के देवर ने जब अपनी भाभी को रोका तो उसने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी युवक छत पर बने कमरे में चला गया और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड चुंगी के पास हुई। किराना व्यवसायी विशाल कुमार रविवार को अपनी दुकान पर गए थे, घर पर उनकी मां और 25 वर्षीय पत्नी प्रज्ञा मौजूद थी। दोपहर में जब प्रज्ञा की सास किसी काम से बाहर गई हुई थी, तभी विशाल का ममेरा भाई, 22 वर्षीय शनि, जो छिबरामऊ, जनपद कन्नौज का रहने वाला है, घर आया। आरोप है कि शनि घर के एक कमरे में घुस गया और लॉकर तोड़कर जेवर चुराने लगा। जब प्रज्ञा ने इसका विरोध किया, तो शनि ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।
प्रज्ञा लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस बीच, शनि भागकर छत पर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर लौटी सास ने अपनी बहू को घायल अवस्था में देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जब घरवाले छत पर बने कमरे के पास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने देखा कि शनि फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
घायल प्रज्ञा को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के आने के बाद छत पर बने कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और शनि के शव को उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी और महिला के घायल होने की जानकारी मिली थी। वर्तमान में महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।