Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news aditya yadav

Mainpuri News: भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हो रही अनदेखी

Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news aditya yadav
फोटो 7 करहल में बदायूं सांसद का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
करहल। बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव शनिवार को करहल पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ रामकुमार यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज में चिंता है कि सरकार में रहते हुए प्रताड़ित और अनदेखा किया जा रहा है। इसके चलते ही यह ट्रेलर देखने को मिला है। आगे भी मेलजोल और बैठकें होती रहेंगी।
विज्ञापन

ब्राह्मण विधायकों के सपा में शामिल होने के निमंत्रण पर उन्होंने कहा पीडीए के लोग सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलते हैं l सपा ने ब्राह्मण समाज की आवाज उठाई है। जब गोरखपुर में बुलडोजर चलाया जा रहा था तब भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आवाज उठाई थी। आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा कि यह इंसानियत के लिए बहुत ही निदंनीय है। इसके लिए केंद्र सरकार को सहायता करनी चाहिए। और कुछ निर्णय भी लेने चाहिए। भाजपा दोहरे चरित्र की बात करती है।
विज्ञापन

सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार में सामंजस्य नहीं बैठ रहा है। इसका परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कफ सिरप कांड पर कहा कि जो इसमें लिप्त हैं। उन पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर की अंतिम तिथि बढ़ाई जानी चाहिए थी। इस मौके पर कुसुम यादव, रामनारायण बाथम, राहुल यादव, जीवन यादव, सिंटू यादव, गुलशन यादव, प्रधान शैलेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, प्रधान कमलेश यादव, विजय यादव, टिंकू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed