फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri: High speed bus lost control and overturned, 20 people injured in the accident

Mainpuri : अनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार बस, हादसे में 30 लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर... सैफई रेफर

Sun, 10 Aug 2025 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 03:45 AM IST
सार

हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। बस में करीब 45 लोग सवार थे। 

विज्ञापन
Mainpuri: High speed bus lost control and overturned, 20 people injured in the accident
demo/file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार देर रात लखनऊ से जयपुर जा रही कन्नौज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। बस पलटने से हुए हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसे में आदित्य मिश्रा, पत्नी सुमन, पुत्री 18 वर्षीय शुभी, 10 वर्षीय रिया निवासी इटारा लखीमपुर खीरी घायल हुए, सभी वृंदावन जा रहे थे। इसके अलावा शिवानी निवासी शहवाजपुर एटा, अंजली कश्यप निवासी विभती नगर हरदोई, शकीला निवासी गांव अगोश कन्नौज, श्याम गुप्ता निवासी आरती नगर जयपुर, लक्ष्मी निवासी तिर्वा कन्नौज, कशिश और समर निवासी मड की चौकी बरेली, सपना, सुनीता निवासी बेलामऊ कन्नौज, प्रेमवती, चंद्र किशोर निवासी कन्नौज, सिमरन, श्यामवीर कन्नौज, आशीष निवासी तिर्वा कन्नौज, आरक्षी सलीब पुत्र सलीम तैनाती पुलिस लाइन मैनपुरी निवासी किरावली आगरा सहित करीब 30 यात्री घायल हुए। जिलाधिकारी अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण बस पलट गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 20 घायल हैं... सभी की हालत स्थिर है। एक 35 वर्षीय महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed