फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri: Girl dies after wall collapses while going to Anganwadi

UP: आंगनबाड़ी जा रही मासूम पर गिरी दीवार, मलबे में दब गईं गुनगुन की चीखें; मौत से परिजनों में कोहराम

Tue, 05 Aug 2025 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 12:09 PM IST
सार

मैनपुरी में आंगनबाड़ी जाते समय बच्ची पर दीवार गिर गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्ची को मलबे से निकालकर जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mainpuri: Girl dies after wall collapses while going to Anganwadi
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के फर्दपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण एक जर्जर मिट्टी की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बच्ची गुनगुन की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फर्दपुर निवासी अखिलेश की बेटी गुनगुन अपने घर से आंगनबाड़ी के लिए निकली थी। रास्ते में महाराज सिंह के घर की पुरानी और जर्जर मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई।  दीवार मिट्टी की चिनाई वाली थी। दीवार के मलबे में दबकर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा और पुलिस की एक टीम मौके पर आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed