फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri and Sultanganj voting today, preparations complete

मैनपुरी और सुल्तानगंज में मतदान आज, तैयारियां पूरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri and Sultanganj voting today, preparations complete
मैनपुरी। जिले के दो ब्लाकों में रविवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए दिन भर सुल्तानगंज और मैनपुरी ब्लाक परिसर में तैयारियां चलती रहीं। इसमें भी अधिकारी सुल्तानगंज ब्लाक को अतिसंवेदनशील मानते हुए वहां चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के नौ ब्लाकों में से सात में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसके चलते वहां पर वोटिंग नहीं होगी। जबकि मैनपुरी और सुल्तानगंज में क्रमश: तीन और दो लोगों ने नामांकन किया है। मैनपुरी ब्लाक में शनिवार को एक नामांकन वापस हुआ। ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी नेहा ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद मैनपुरी ब्लाक में भी दो प्रत्याशी शेष रह गए। इसमें भी सुल्तानगंज ब्लाक पिछले कुछ दिनों से चल रहे बीडीसी के अपहरण के मामले में अतिसंवेदनशील हो चुका है। यही कारण है कि वहां पर हिंसा की सर्वाधिक आशंका है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नामांकन करने जाते समय बसपा प्रत्याशी पर कुछ लोगों ने फायरिंग भी की थी। इसके बाद से अधिकारी उक्त ब्लाक में हिंसा की आशंका चलते चिंतित हैं। चुनाव के दौरान दोनों ही ब्लाकों में हिंसा न हो इसके लिए शनिवार को दिनभर दोनों ब्लाकों में तैयारियां चलती रहीं। जहां पूरे ब्लाक में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया वहीं संदिग्ध लोगों की सूची तैयार कर उन पर नजर रखने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थों को दिए। शनिवार को मैनपुरी ब्लाक में पुलिस के विशेष दस्ते ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। वाहनों की चेकिंग की गई। परिसर में किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुलिसकर्मियों ने आधुनिक उपकरणों से तलाश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed