Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Madhupuri woman dies under suspicious circumstances

Mainpuri News: मधुपुरी में महिला की संदिग्ध परिस्थित में हुई मौत

Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Madhupuri woman dies under suspicious circumstances
फोटो29 महिला की मौत के बाद गांव मधुपुरी में जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी महिला की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर से कुछ दूर माइनर में पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। 28 जनवरी को पुत्र को जन्म दिया था। सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव मधुपुरी इलाहबांस निवासी आशीष कुमार की शादी एक साल पहले जनपद इटावा की सलोनी (22) से हुई थी। 28 जनवरी को सलोनी ने बेटे को जन्म दिया था। घर में खुशियाें का माहौल था। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे सलोनी घर के बाहर बने शौचालय तक आई थी, उनके साथ परिवार की एक महिला भी थी। अचानक बच्चे के रोने पर महिला घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद जब बाहर आकर देखा तो सलोनी वहां नहीं थी। तलाश शुरू की गई तो करीब 20 से 25 मिनट बाद सलोनी का शव घर से करीब एक किलो मीटर दूर माइनर में पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर घर आ गए, सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को मोर्चरी भेजा गया। सीओ सिटी ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बेटे के नामकरण से पहले ही दुनिया छोड़ गई सलोनी
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन ने बताया कि सलोनी का यह पहला बच्चा था। वह काफी खुश थी। सोमवार को नामकरण होना था। अचानक से सलोनी अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़ कर दुनिया से हमेशा के लिए चली गई। उस मासूम को तो पता भी नहीं कि उसे जन्म देने वाली मां की गोद उसे कभी भी नसीब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed