{"_id":"570942174f1c1b382ac810e9","slug":"maan-muraaden-pooree-kar-de-halava-baatoongee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
जागरण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समान में चार दिवसीय मेले के प्रथम दिन दुर्गा जागरण का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ इंजीनियर रामपाल सिंह यादव ने मां दुर्गा की आरती उतारकर किया। अजय जागरण म्यूजिक कंपनी द्वारा रात भर भक्तों को जागरण में झूमने पर मजबूर कर दिया।
ग्राम समान में चार दिवसीय ग्रामीण मेला लगा हुआ है। इसके पहले दिन मां दुर्गा जागरण का आयोजन हुआ। मां जगदंबे के जयकारे के साथ जागरण की शुरुआत हुयी। सुरभि द्वारा बाबुल जन्म से पहले मुझको ना मार देना, चाहे ना प्यार देना गाना सुनाकर भक्तों की आंखें नम कर दीं। राजकिशोर राज ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सत्या जी कानपुर ने मां मुरादें पूरी करदे हलवा बाटूंगी सुनाकर भक्तों को भाव-भिवोर कर दिया। कार्यक्रम में काली-शंकर, राधाकृष्ण व भैरों की आकर्षक झांकी की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
आयोजक प्रधान प्रतिनिधि उमेश शर्मा ने रामपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव व सपा नेता रामबाबू सविता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा, अखिलेश शर्मा, कनौजीलाल कठेरिया, विश्राम सिंह यादव, नीके यादव, रामशरण जाटव, रमेश वर्मा आदि मौजूद थे।