फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lucknow Expressway Accident: car collides with divider two people die on spot two in critical condition

Expressway Accident: कार के उड़े परखच्चे, लाशों की ऐसी हालत...देखने वाले कांप गए; दो लोगों की मौके पर मौत

Thu, 21 Aug 2025 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 01:48 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ से आगरा की ओर आ रही कार डिवाडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन
Lucknow Expressway Accident: car collides with divider two people die on spot two in critical condition
Expressway Accident - फोटो : संंवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कानपुर के बड़े कारोबारी सागर कपूर (35) और वुडको पेंट कंपनी के दिल्ली के मैनेजर जितेंद्र आहूजा (45) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पेंट कंपनी के कानपुर मंडल के सेल्स मैनेजर राजेश ओझा और उनके मित्र दुर्गा प्रसाद (रेलवे कर्मी) गंभीर घायल हैं। यह सभी लोग कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। घायल सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


 

हादसा सुबह 10ः30 बजे करहल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 90 के पास हुआ। कानपुर के गोविंद नगर निवासी पेंट-सीमेंट कारोबारी सागर कपूर अपनी किया कार को चला रहे थे। उनके साथ दिल्ली निवासी जितेंद्र आहूजा, कानपुर के राधा नगर निवासी राजेश ओझा और कानपुर में ही रेलवे के कर्मी गंगागंज, पनकी निवासी दुर्गा प्रसाद सवार थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार किसी प्रकार से अनियंत्रित हो गई, जिससे वह डिवाइडर में जा घुसी। डिवाइडर से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही कार चला रहे सागर कपूर और आगे बैठे जितेंद्र आहूजा की मौत हो गई। राजेश ओझा और दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन

कानपुर के प्रसिद्ध कारोबारी सुभाष कपूर के भतीजे थे सागर
सागर कपूर खुद एक बड़े व्यापारी थे, जिनका पेंट, हार्डवेयर और सीमेंट का बड़ा कारोबार था। वे कानपुर के प्रसिद्ध व्यापारी सुभाष कपूर के सगे भतीजे थे, जिनकी फर्म "सुभाष कपूर एंड संस" के नाम से चलती है। सागर कपूर अविवाहित थे। 
 

दिल्ली में मीटिंग में जा रहे थे तीन, दुर्गा प्रसाद घूमने के लिए साथ चल दिए
दुर्घटना में घायल दुर्गा प्रसाद सैनी उर्फ वीरू और राजेश ओझा आपस में मित्र हैं। दुर्गा प्रसाद कानपुर के गंगागंज पनकी के निवासी हैं और रेलवे में कार्यरत हैं। वह राजेश ओझा के मित्र हैं। राजेश ओझा कानपुर के राधानगर के निवासी हैं और वुडको कंपनी में कानपुर मंडल के सेल्स मैनेजर हैं। पेंट कंपनी से जुड़े लोग कंपनी की मीटिंग में जा रहे थे। दुर्गा प्रसाद अपने दोस्त राजेश ओझा के कहने पर घूमने मात्र के इरादे से दिल्ली जा रहे थे। 

 

दुर्घटना का कारण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग दिल्ली के लिए कानपुर से सुबह 8 बजे करीब रवाना हुए थे। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। गाड़ी सागर कपूर चला रहे थे, जो कि उन्हीं की थी। ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

एसपी देहात राहुल मिठास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed