फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Love Built on a Lie: Woman Finds Out Her Lover Faked His Religion,

UP: हिंदू समझकर जिससे किया प्यार...उसकी हकीकत ने रौंद दिए सपने, शिक्षिका संग फिर जो हुआ, खौल उठेगा खून

Mon, 22 Sep 2025 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 01:20 PM IST
सार

पति से अलग होने के बाद शिक्षिका को जिस युवक से प्यार हुआ, उसकी हकीकत ने सारे सपने तोड़ दिए। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
Love Built on a Lie: Woman Finds Out Her Lover Faked His Religion,
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : ai

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा बेवर की रहने वाली महिला से गैर समुदाय का आरोपी हिंदू बन कर मिला, पांच साल तक पहचान छिपाए रहा और यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले उसका भेद खुला तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगा रही महिला ने कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


 

बेवर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 20 मार्च 2018 को हुई थी। पति शराब पीकर आए दिन गाली गलौज करते हुए पीटते थे। जिस वजह से वह शहर में एक बच्चे के साथ रह कर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगीं। पति से अलग रहने के दौरान वर्ष 2020 में एक युवक से उनकी लोहिया पार्क में मुलाकात हुई। युवक ने अपना हिंदू नाम बताया, दोनों के बीच नजदीकियां बढी और प्रेम संबंध हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। स्कूल की छुट्टी के बाद वह उससे मिलने के लिए शहर आती थीं, दोनों एक होटल में रुकते और युवक उनके साथ संबंध बनाता था। पांच साल तक चले संबंध के दौरान वह गर्भवती भी हुई, मगर हर बार आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक महीने पहले भी उसका गर्भपात करा दिया गया। इस दौरान आरोपी ने कई बार अपने परिजनों से मिलाया। कहा कि मेरे भाई की शादी हो जाए, इसके बाद वह भी शादी कर लेगा।

 
विज्ञापन

फोन पर फोटो देखने के बाद खुला भेद
महिला ने बताया कि आठ सितंबर 2025 को युवक किसी से फोन पर शादी की बात कर रहा था। फोन देखा तो उसमें गैर समुदाय की युवती के फोटो थे। जब पूछा तो कि तुम गैर समुदाय की युवती से शादी क्यों कर रहे हो तो, आरोपी ने बताया कि वह हिंदू नहीं है। उसने अपना असली मुस्लिम नाम बताया। यह सुन कर उसके होश उड़ गए। युवक से कहा कि फिर मुझसे झूठ क्यों बोला और शादी का भरोसा क्यों देते रहे। धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुझे मार कर लाश गायब कर दूंगा।




 

अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
महिला ने बताया कि आरोपी के पास उसके कई अश्लील फोटो वीडियो हैं। वह उन्हें एक पैन ड्राइव में रखता है। धमकी दे रहा है कि अगर संबंध बनाने से मना किया या किसी को बताया तो फोटो वीडियोा सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। उन्हें पीटने के बाद आरोपी वहां से चला गया। आरोपी का भाई भी मिला हुआ है। आरोपी कलेक्ट्रेट में काम करता है।


 

धर्म परिवर्तन का बना रहे दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी और उसका भाई भी धमकी दे रहा है। उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। हालांकि उक्त शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed