फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lord Shri Ram's wedding procession started with great pomp and show, tableaux captivated the hearts

Mainpuri News: धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात, झांकियों ने मोहा मन

Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's wedding procession started with great pomp and show, tableaux captivated the hearts
कुसमरा। रामलीला मेला कमेटी की ओर से मंगलवार शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। दूल्हा बने भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। तीन दर्जन से अधिक सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बरात का शुभारंभ उप जिलाधिकारी किशनी नवनीता राय व सीओ भोगांव आरके दुवे ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। बरात में सबसे आगे बैंड मधुर भजन बिखेरता चल रहा था। भगवान गणेश, शिव-पार्वती, ब्रह्मा, माता दुर्गा और राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बरात के सबसे पीछे विशाल रथ पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान थे। बरात डाकघर से शुरू होकर सब्जी मंडी, यादव नगर चौराहा, उजागपुर, रामनगर रोड और मैनपुरी मार्ग होते हुए रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह कराया। इस दौरान मेला अध्यक्ष सुरेंद्र स्वरूप मिश्रा, प्रदीप तिवारी, बीनू मिश्रा, राजा मिश्रा, पदम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed