फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lord Rama's life philosophy inspiration

भगवान राम का जीवन दर्शन प्रेरणा स्रोत

Thu, 08 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 08 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama's life philosophy inspiration
मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में गणेश पूजन, पृथ्वी पूजन एवं मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ करते हुए सांसद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा श्रोत है। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि इससे सभी को भगवान राम के आदर्शों की सीख मिलती है।
विज्ञापन

गुरुवार को रामलीला का शुभारंभ करते हुए सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि समाज में निरंतर नैतिक गिरावट आ रही है। इसका एक कारण यह भी है कि हम अपने महापुरुषों के जीवन दर्शन को भूलते जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एक आदर्श महापुरुष थे उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राज्यमंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को जानने के लिए रामलीला एक सशक्त माध्यम है। आज के दौर में भगवान राम के आदर्श और सिद्धांत प्रासंगिक हैं। इससे पूर्व पंडित शील नामाचार्य के मंत्रोच्चारण के बीच सांसद तेज प्रताप, राज्यमंत्री आलोक शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर प्रियरंजन आशु, पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान गणेश का पूजन करने के बाद विधिविधान से पृथ्वी और मुकुट पूजन कर रामलीला के शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर सुरेशचंद्र बंसल, वीर सिंह भदौरिया, घनश्यामदास गुप्ता, सोम गुप्ता, अरुण गुप्ता, धीरेंद्र चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed