फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lord Buddha gave the message of peace and non-violence: Rijiju

भगवान बुद्ध ने दिया शांति और अहिंसा का संदेश: रिजिजू

Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Buddha gave the message of peace and non-violence: Rijiju
फोटो 47 केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते आयोजक। संवाद
भोगांव। ग्राम जसराजपुर के निकट स्थित वाईबीएस सेंटर पर चार दिवसीय अभिधम्म महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज को प्रेम, करुणा, समानता और आपसी सद्भाव का रास्ता दिखाया। उनके उपदेश मानवता को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। बौद्ध धर्म लोगों को आपस में जोड़ने का संदेश देता है, न कि समाज को बांटने का। उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता लोगों को भड़काकर दूसरे के धर्म पर टिप्पणी करने में ही खुद ही अच्छी राजनीति समझते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त एडीएम महेश प्रकाश गुप्ता, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, सुरभि बौद्ध, सुरेश बौद्ध, भंते उपनंद थैरो, सुरेशचंद्र, विमल दुबे, ममतेश शाक्य, राहुल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed