{"_id":"660ac387756cb2a35e04f9b6","slug":"lok-sabha-election-dimple-yadav-said-bjp-has-extorted-money-in-name-of-electoral-bonds-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: डिंपल यादव के तेवर तल्ख, सत्ताधीशों को दिखाया आईना; नया अवतार देख हर कोई हैरान... भाजपा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: डिंपल यादव के तेवर तल्ख, सत्ताधीशों को दिखाया आईना; नया अवतार देख हर कोई हैरान... भाजपा परेशान
Mon, 01 Apr 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:54 PM IST
सार
संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सपा सांसद डिंपल भाजपा पर जमकर बरसीं। उन्होंने प्रदेश में भूमाफिया गैंग, इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वसूली से लेकर पेपर लीक, बेरोजगारी और नोटबंदी तक के मामलों में भाजपा को आईना दिखाया।
विज्ञापन
डिंपल यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
वैसे तो डिंपल यादव अपनी सादगी से लोगों के दिलों में जगह बनाती हैं। लेकिन, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनके तेवर बदलते जा रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से सत्ताधीशों को आईना दिखाया। सोमवार को सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इसके बाद पत्रकार वार्ता की। कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर वसूली की है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है। प्रदेश में भू माफिया के गैंग चल रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन