फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rain in Mainpuri News: House Linter Fell Due to Pillar Collapse, Three Women Died Know Inside Story

बारिश की वजह से हादसा: पिलर धसने से मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत; मची चीख-पुकार

Thu, 29 Aug 2024 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 29 Aug 2024 10:29 AM IST
सार

मकान की लिंटर गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद बिछवां, भोगांव आदि थानों का फोर्स गांव पहुंच गए। करीब एक घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर नीलम, प्रीती और अनुपम के शव बाहर निकाले गए।

विज्ञापन
Rain in Mainpuri News: House Linter Fell Due to Pillar Collapse, Three Women Died Know Inside Story
पिलर धसने से मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के बिछवां इलाके के गांव विरायमपुर में गुरुवार की सुबह एक सेवानिवृत्त सैनिक के मकान का लिंटर अचानक पिलर धसने के बाद भर भराकर गिर गया। मलबे के नीचे घर की तीन महिलाएं दब गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा को हटाया। शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव विरायमपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक कौशलेंद्र यादव गुरुवार की सुबह घर के बाहर बंधे मवेशियों को चारा डाल रहे थे। बहुएं नीलम (32) पत्नी सुनील, प्रीति (28) पत्नी संजीव, अनुपम (25) पत्नी रजनेश घरेलू कामकाज निपटा रहीं थीं। तभी बारिश में कमजोर हुआ पिलर धंस गया और मकान का लिंटर भरभराकर घर में मौजूद तीनों महिलाओं पर गिर गया। 
विज्ञापन


मकान की लिंटर गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद बिछवां, भोगांव आदि थानों का फोर्स गांव पहुंच गए। करीब एक घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर नीलम, प्रीती और अनुपम के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed