{"_id":"685180321a253df8100a3ab1","slug":"lekhpal-suspended-for-demanding-bribe-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: लेखपाल ने घूस लेने के बाद की ऐसी डिमांड...महिला की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: लेखपाल ने घूस लेने के बाद की ऐसी डिमांड...महिला की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच, किया गया निलंबित
Tue, 17 Jun 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:18 PM IST
सार
मेड़बंदी के नाम पर लेखपाल ने घूस ले ली। इसके बाद भी काम नहीं किया। किसान परिवार से फिर रुपये मांगने लगा। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
लेखपाल ने ली घूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में जमीन की मेड़बंदी के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेने के मामले में गुलरियापुर के लेखपाल बलदेव यादव को निलंबित कर दिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा के स्तर से यह कार्रवाई हुई है।
सोमवार को किशनी के गांव गुलरियापुर की जय देवी ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि पिछले सात माह से मेड़बंदी कराने के लिए भटक रही थीं। मेड़बंदी के लिए धारा 24 के तहत आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल ने धारा 30 के तहत प्रमाण पत्र दाखिल करा दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल ने उनके पुत्र श्याम सिंह से मेड़बंदी के लिए 30 नवंबर 2024 को 10 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद लेखपाल मेड़बंदी नहीं कर रहा और अब 10 हजार रुपये और मांग रहा है।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल बलदेव यादव को निलंबित करने का आदेश एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा को दिए थे। गोपाल शर्मा के अनुसार मामले में जांच की गई। इसके आधार पर लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें-UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई