{"_id":"69fe1e2240940457e90e360d","slug":"legislative-councils-petition-committee-will-reach-mainpuri-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-158992-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विधान परिषद की याचिका समिति आज पहुंचेगी मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विधान परिषद की याचिका समिति आज पहुंचेगी मैनपुरी
Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति व अन्य सदस्य आज शनिवार को मैनपुरी पहुंचेंगे। अगले दिन 10 मई को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले का हाल जानेंगे। बैठक को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
लंबित शिकायतों, विकास कार्यों की प्रगति और जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर कार्रवाई का सत्यापन आदि की हकीकत जानने के लिए शनिवार शाम उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति आएगी। रात्रि विश्राम के बाद 10 मई को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगी।
समिति के सभापति अशोक अग्रवाल के साथ 20 सदस्यीय टीम होगी। बैठक में पंचायती राज विभाग से जुड़ी तीन और ऊर्जा विभाग से जुड़ी दो शिकायतों सहित कुल पांच शिकायतों पर गहन चर्चा होगी। रविवार को आयोजित होने वाली बैठक को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।