फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lawyers on strike, public puzzeled

वकीलों की हड़ताल, वादकारी परेशान

Thu, 12 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
lawyers on strike, public puzzeled
इलाहाबाद कोर्ट परिसर में दरोगा द्वारा वकील की गोली मारकर की गई हत्या के
विज्ञापन
विरोध में जिले भर के वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन भी किया। हड़ताल के चलते वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।

गुरुवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ता हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की गई। राजीश यादव ने कहा कि कोर्ट परिसर में वकील की हत्या दरोगा द्वारा किए जाने से वकीलों में आक्रोश है। मृतक अधिवक्ता के परिवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देनी चाहिए। वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में सुरेश यादव, दलवीर यादव, चंद्रभान सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जगदीश शाक्य, रामप्रकाश पाल, रनवीर सिंह पाल, रीता नैयर, नरेंद्र शाक्य, नृप चौधरी, विनीता भदौरिया, विपुल आदि शामिल थे।

कलक्ट्रेट के वकीलों ने भी कार्य बहिष्कार किया। वकीलों ने प्रदर्शन कर हत्यारोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव संजय त्रिवेदी, पूरन सिंह, राजपाल सिंह, महेश चंद्र आदि शामिल थे। भोगांव, करहल और किशनी तहसील के वकीलों ने भी घटना के विरोध में कार्य बहिष्कार कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
टेक्सेसन बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी हड़ताल रखी। टेक्सेसन अधिवक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में अध्यक्ष राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ, अशोक गुप्ता, प्रभाकर मित्तल, केएस जौहरी, सुभाष चेत, मोतीलाल गुप्ता, अनुपम कुमार सिंह, राहुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed