{"_id":"5914a73d4f1c1b7a04851b8c","slug":"last-farewell-to-soldier-with-state-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 11 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी सैनिक की आसाम में ड्यूटी के दौरान गिरकर घायल हो गया। मंगलवार रात को मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी विजय सिंह (42) सन् 1994 में जाट रेजीमेंट में तैनात हुए थे। 30 जून को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। मगर ड्यूटी के दौरान ही उन्हें लकवा मार गया। जमीन पर सिर लगने से उनके गंभीर चोट लग गई। सेना के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे विजय सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन शव लेने के लिए आसाम रवाना हो गए। गुरुवार को शव गांव लाया गया तो वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जाट रेजीमेंट के अधिकारी और जवान, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ कुरावली शमशेर सिंह एसओ औंछा आदि ने सैनिक को सलामी दी। मुखाग्नि बडे़ पुत्र अंशुल ने दी।
पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक सैनिक की हादसे में मौत के बाद पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्री प्रिया और दो पुत्र अंशुल और अंकित हैं।