फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   land mafia is forcibly occupying land of villagers MLA sat on a dharna against them In Mainpuri

मैनपुरी में भूमाफिया की मनमानीः जबरन कब्जा के खिलाफ धरने पर विधायक, बोले- SDM को 35 बार किया फोन, उठता ही नहीं

Mon, 16 Jan 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 04:26 PM IST
सार

मैनपुरी की किशनी विधानसभा सीट से विधायक बृजेश कठेरिया प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भूमाफिया ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। मैनें एसडीएम को 35 बार फोन किया लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। 

विज्ञापन
land mafia is forcibly occupying land of villagers MLA sat on a dharna against them In Mainpuri
धरने पर बैठे सपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में भूमाफिया से ग्रामीण परेशान हैं। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा हो रहा है। शिकायत लेकर प्रशासन के पास जाते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती। यहां तक कि जिला प्रशासन विधायक की भी नहीं सुन रहा है। इससे आक्रोशित विधायक ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए।  

विज्ञापन


मामला भोगांव तहसील क्षेत्र के मंछना गांव का है। यहां ग्रामीणों की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे गांव में ही प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। सपा विधायक ने बताया कि प्रशासन पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सुनवाई न होने तक वे धरने पर डटे रहेंगे।

विज्ञापन

दबंगई से जमीन पर कर रहे कब्जा 

विधायक ने कहा कि गांव के ही आशीष कुमार सोनी व अन्य की जमीन पर कुछ लोग दबंगई से कब्जा कर रहे हैं। इसके लिए लगातार पीड़ितों के साथ-साथ ग्राम प्रधान व उन्होंने स्वयं एसडीएम अंजली सिंह से शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते जबरन जमीन पर नींव भी भर दी गई। इसी के विरोध में सोमवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ मंछना गांव में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन से कब्जा नहीं हटवाया जाता है, तब तक वे धरने पर डटे रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने भी मंछना पहुंचकर विधायक के धरने का समर्थन किया। 

विधायक बोले- एसडीएम को किए 35 फोन

विधायक किशनी का आरोप है कि उन्होंने एसडीएम भोगांव अंजली सिंह को एक के बाद एक 35 बार फोन किए। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब उनसे मिलने गए तो उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया। 

राजनैतिक दबाव में है प्रशासन 

विधायक किशनी का आरोप है कि प्रशासन के ऊपर राजनैतिक दबाव है। इसके कारण प्रशासन कोई कार्रवाई करने से कतरा रहा है। जो लोग अवैध रूप से ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं उन्हें राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में प्रशासन असहाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed