फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Land acquisition process for the expressway 90 percent complete

Mainpuri News: एक्सप्रेसवे के लिए 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी

Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition process for the expressway 90 percent complete
भोगांव। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे में पड़ने वाले तहसील क्षेत्र के 12 गांवों में चिह्नित भूमि का किसानों से 90 प्रतिशत बैनामा कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शेष बची चिह्नित भूमि को अधिग्रहित करने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। ग्राम अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, बहादीनपुर, कमलपुर, महमूदिया, रामनगरिया, चनेपुर, दुर्जनपुर, मुड़ई, पटना टिलुआ, हुसैनपुर, हाजीपुर वरान और घुमसपुर सहित 12 गांवों से एक्सप्रेसवे होकर गुजरेगा। इसके लिए 136.2295 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। इस जमीन को किसानों से खरीदा जाएगा। भूमि के चिह्नांकन के लिए साकेत कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीमें लगाई गई थीं। उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने बताया कि चिह्नित 128.09443 हेक्टेयर भूमि का किसानों से बैनामा करा लिया गया है। शेष 7.2832 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि खातों में स्थानांतरित करने के लिए किसानों से अपर जिलाधिकारी कार्यालय में पहचानपत्र एवं बैंक विवरण जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed