फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lack of interest in PGT exam; only 431 candidates appeared.Lack of interest in PGT exam; only 431 candidates appeared.

Mainpuri News: पीजीटी परीक्षा में नहीं दिखाई रुचि, 431 अभ्यर्थी ही पहुंचे

Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lack of interest in PGT exam; only 431 candidates appeared.Lack of interest in PGT exam; only 431 candidates appeared.
फोटो 8 कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जनपद के जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने खास रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

पंजीकृत 1688 अभ्यर्थियों में से 431 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। अभ्यर्थियों के लिए ठंडे पानी, स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 480 के सापेक्ष 134 उपस्थित रहे, जबकि 346 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पीएम राजकीय इंटर कॉलेज में 384 के सापेक्ष 96 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, 288 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 344 के सापेक्ष 92 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, यहां 252 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 109 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, 371 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed