फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kusmara: Thieves Target Three Shops in One Night, Steal from Two and Fail to Break Third Lock

मैनपुरी न्यूज: एक ही रात में तीन दुकानों को  बनाया निशाना, दो में की चोरी; तीसरी का नहीं तोड़ पाए ताला

Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

मैनपुरी के कुसमरा में चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों को निशाना बनाया और दो सब्जी की दुकानों से नकदी व सामान चोरी कर लिया। तीसरी किराना दुकान के ताले तोड़ने के दौरान पड़ोसी के जागने पर चोर मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Kusmara: Thieves Target Three Shops in One Night, Steal from Two and Fail to Break Third Lock
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में चोरों ने एक ही रात में चोरों ने दो सब्जी की दुकानों के टट्टर तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली, जबकि एक किराना स्टोर के ताले तोड़ने का प्रयास किया। पड़ोसी के जाग जाने पर चोर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


नगला भूपति निवासी विकास पुत्र राजेंद्र सिंह शाक्य ने चौकी पर तहरीर देकर बताया कि बिजलीघर जाने वाले मार्ग के सामने उनकी सब्जी की दुकान है। रात में चोर लकड़ी का टट्टर तोड़कर दुकान में घुस गए और बैटरी तथा करीब सात सौ रुपये के सिक्के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन




वहीं, हुसैनपुर निवासी सुमेर पुत्र करन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि नगर में उनकी सब्जी की दुकान है। रात में चोर लकड़ी का टट्टर तोड़कर दुकान में घुसे और कंप्यूटर कांटा तथा गल्ले में रखे करीब एक हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नगर स्थित विक्रांत किराना स्टोर के भी रात में ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। पड़ोसी को आहट सुनाई दी तो वह जागकर बाहर आया। उसे देखकर चोर मौके से भाग निकले। पीड़ित दुकानदारों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed