फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kunvarapur mein 35 beegha phasal jalamagn

कुंवरपुर में 35 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
kunvarapur mein 35 beegha phasal jalamagn
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुरावली। घिरोर रोड स्थित नाले के जलनिकासी न होने के चलते मोहल्ला कुंवरपुर स्थित महेशानंद नगर बस्ती में जलभराव हो गया है। इसके कारण लगभग 35 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। वहीं मोहल्ले में भरा दूषित पानी के कारण रोगों के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

घिरोर रोड स्थित नाले में कुंवुरपुर तथा यादवनगर के घरों से निकला गंदा पानी जाता है। नाले से निकला यह गंदा पानी मोहल्ला कुंवरपुर स्थित महेशानंद नगर की नई बस्ती में जमा हो रहा है। जिसके कारण नई बस्ती में निवास कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों के घरों में लगे हैंडपंपों में भी गंदा पानी आ रहा है। इससे यहां संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ती ही जा रही है। जलभराव होने से मोहल्ला कुंवरपुर के किसानों में गोपाल सिंह, बोधपाल, आलोक सिंह, सत्यपाल, हजारीलाल शाक्य, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, देव सिंह की लगभग 35 बीघा से अधिक खेती जलमग्न हो गई है। लगभग तीन साल से खेतों में पानी भरा रहने के कारण किसान अपने खेतों में कोई भी फसल नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण किसानों के भूखों मरने की नौबत आ गई है। पूर्व सभासद शैलेंद्र बोबी, आशु सिंह, बबली सिंह, बृजेश जादौन, रवि गुप्ता, पप्पू पंडित, हरविलास, सोनू, मोनू, विनय सिंह, कल्लू जादौन, जुगेंद्र सिंह, शिवकुमार, अजय सिंह, विक्रम सिंह, कौशल सिंह, आदि ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed