{"_id":"57d013954f1c1b7b2a316f86","slug":"khan-dismissed-or-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान को बर्खास्त कर करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान को बर्खास्त कर करें गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्रिश्चियन तिराहे पर मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मंत्री को बर्खास्त करके गिरफ्तार कराए जाने की मांग की।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सावित्री धर्मशाला स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान का पुतला फूंका। कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि मंत्री ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करके अपनी गलत मानसिकता का परिचय दिया है। मंत्री की टिप्पणी से करोड़ों दलित, पिछडे़ और शोषितों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की नाबालिग बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता व पूर्व मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
इस मौके जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, राहुल राठौर, शेर सिंह भदौरिया, प्रदीप चौहान, सौरभ दुबे, अजयपाल सिंह, संजय चौहान, रमाकांत दुबे, मंजूषा चौहान, अहिवरन सिंह राजपूत, अनुराग पांडेय आदि मौजूद थे।