{"_id":"8f88027c1e00e3b3894cac07bcfcab5b","slug":"join-young-indian-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति से जुड़ें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति से जुड़ें युवा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल ने पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया है। संगठन के जिला संयोजक सुशील कुमार यादव ने लोगों से अपील की है कि वेलेंटाइन डे का विरोध करें और इसे न मनाएं। वेलेंटाइन डे के नाम पर की जाने वाली फूहड़ता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को नगला पजाबा में आयोजित बजरंग दल की बैठक में जिला संयोजक सुशील कुमार यादव ने कहा कि कुछ युवा वेलेंटाइन डे के नाम पर भारतीय सभ्यता पर कुठाराघात करने का प्रयास करेंगे। पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे का विरोध करना प्रत्येक भारतवासी का दायित्व है। वेलेंटाइन डे के नाम पर फूहड़ता और अश्लीलता को बर्दाश्त नही किया जा सकता। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने पाल्यों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का पाठ पढ़ाकर वेलेंटान डे को मनाने से रोकें। कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर संगठन की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोहित कुशवाह ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने वालों के खिलाफ सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा।बैठक में दारा सिंह वर्मा, पंकज शाक्य, यशलोक कुमार, जितेंद्र राजपूत, अतुल भदौरिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।