फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   jholaachhaap ke injekshan se prasoota kee maut

झोलाछाप के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत

Sun, 26 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 26 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
jholaachhaap ke injekshan se prasoota kee maut
सफाई कर्मचारी की मौत पर विलाप करते परिवारीजन।
मोहल्ला भटेला निवासी महिला के प्रसव के बाद झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने सेे महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस पर करीब एक घंटा तक शव को रख रहे। आरोप था कि पुलिस ने चिकित्सक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला निवासी भोले की पत्नी गीता ने शनिवार सुबह घर पर ही एक पुत्री को जन्म दिया था। शाम करीब चार बजे जब उसकी तबियत बिगड़ी तो स्थानीय झोलाछाप चिकित्सक को बुलाया गया। उसने जैसे ही महिला को इंजेक्शन लगाया तो गीता की तबियत बिगड़ने लगी। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर सैफई के लिए रवाना हो गए। मगर रास्ते में महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजन शव लेकर थाने पहुंच गए वहां चिकित्सक के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार सुबह मृतका के भाई व अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करने लगे। चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। करीब एक घंटा तक वहां बवाल चलता रहा। बाद में थानाध्यक्ष के आश्वासन पर परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बताया गया चिकित्सक के इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत के बाद गुस्साए परिवारीजनों ने झोलाछाप चिकित्सक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस झोलाछाप को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गीता की मौत के बाद उसकी मासूम दुधमुंही बच्ची के सर से मां का साया हट गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

परिवारीजनों की तहरीर पर झोलाछाप को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- समरेश सिंह, थानाध्यक्ष करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed