{"_id":"693ef73528cf4bdada0e21b5","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-empty-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150480-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सूने घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सूने घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर नकदी चोरी
Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1 चोरी की घटना के बाद जानकारी लेते सीओ भोगांव। संवाद
भोगांव। मोहल्ला चौधरी में शनिवार रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात के समय गृहस्वामी पत्नी का ऑपरेशन कराने आगरा गए थे। रविवार को सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित उमा शंकर की पत्नी को पथरी की परेशानी है। शनिवार को वह पत्नी को ऑपरेशन के लिए आगरा ले गए थे। घर में ताला लगा था। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। रविवार सुबह उमा शंकर के भाई ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें जानकारी दी। सूचना पर सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। सीओ का कहना है कि पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करेगी, अपराधी जेल भेजे जाएंगे।