{"_id":"64f36b72aad0e6f89d0c9d93","slug":"jcb-driver-killed-while-three-seriously-injured-in-bus-collision-on-agra-lucknow-expressway-in-mainpuri-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार बस की टक्कर से पलटी जेसीबी, चालक की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार बस की टक्कर से पलटी जेसीबी, चालक की मौत; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 02 Sep 2023 10:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस की टक्कर से जेसीबी पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार बस की टक्कर से पलटी जेसीबी, चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने जेसीबी पर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जेसीबी पलट गई और चालक की मौत हो गई। वहीं बस चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसा करहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुआ। आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही जेसीबी में माइल स्टोन 89 किमी पर दिल्ली से लखनऊ जा रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जेसीबी पलट गई। बस डिवाइडर तोड़कर लखनऊ से आगरा वाली साइट पर चली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
हादसे में जेसीबी चालक नागेंद्र निवासी बिधूना, औरैया की मौत हो गई। बस चालक सहित तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से घायलों को मेडिकल कॉलेज, सैफई भेजा। उधर सैफई थाना पुलिस ने जेसीबी चालक का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इटावा भेजा। बस की सावरियों को दूसरी बस से गंतव्य स्थान को भेजा गया।