फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   jaateey aadhaar par hee is baar bante matadaata

जातीय आधार पर ही इस बार बंटे मतदाता

Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 11 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
jaateey aadhaar par hee is baar bante matadaata
मतगण्‍ाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव में इस बार जमकर जातीय समीकरण हारजीत का आधार बना। धार्मिक समीकरणों ने भी हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। अपने गढ़ में जीत हासिल कर सभी प्रत्याशियों ने अपनी पकड़ मजबूत होने का दावा सिद्ध करके दिखाया।
विज्ञापन


प्रदेश में मोदी लहर के बाद भी जिले के मतदाताओं ने सपा के साथ अपनी निष्ठा इस बार भी बरकरार रखी। यादव मतदाताओं में विभाजन के दावे परिणाम के बाद खोखले ही साबित हुए। मतदान के दौरान जातीय समीकरण इस बार भी हावी ही रहे। सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में मतदाताओं ने इस बार भी सपा के साथ अपनी निष्ठा बरकरार रखी। करहल में सेाबरन सिंह यादव, मैनपुरी में राजू यादव तथा किशनी में ब्रजेश कठेरिया के पक्ष में ही मतदाताओं का रुझान रहा। मुस्लिम मतदाता बंटे जरूर मगर हारजीत में निर्णायक भूमिका अदा नहीं कर पाए। बसपा के पक्ष में मुस्लिम मतदाताओं के विभाजन के दावे भी मतगणना के बाद झूठे साबित हो गए हैं। यादव बाहुल्य बन्नदल में भी यादव मतदाताओं का मतदान के दौरान दिख रहा बिखराव अंत में बदल गया। चार में से तीन विधानसभा सीट जीतकर सपा ने जिले में अपनी पकड़ मजबूत होने का अपना दावा मतगणना के बाद सिद्ध करके दिखा दिया। बसपा इस बार भी जिले में अपना खाता तक नहीं खोल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed