फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Innocent girl playing outside house died due to tractor collision in Mainpuri

Mainpuri: घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, चालक गाड़ी लेकर फरार

Sun, 30 Apr 2023 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

मैनपुरी में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Innocent girl playing outside house died due to tractor collision in Mainpuri
नैना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर शाम घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गाड़ीवार गांव की है। गांव निवासी ब्रह्मानंद यादव की तीन साल की पुत्री नैना बीती देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी राजेश के घर पर भूसा डाल कर लौट रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। 

विज्ञापन

परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे

बच्ची की चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन आनन-फानन नैना को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों में छोटी थी नैना

ब्रह्मानंद के तीन पुत्रियां क्रमश: आठ वर्षीय नव्या, पांच वर्षीय काव्या और तीन वर्षीय नैना थी। घर में सबसे छोटी होने की वजह से भी वह सभी की लाडली थी। शनिवार शाम जब सभी परिजन घर में थे। तब वह बाहर चबूतरा के पास खेलने के लिए निकल आई। इस बीच उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed