{"_id":"6afb421dbffab29281022e68","slug":"injured-cyclist-dies-during-treatment-mainpuri-news-c-174-1-mnp1013-171050-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत
Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। जीटी रोड पर सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम जमौरा निवासी आशाराम पुत्र छविनाथ सिंह 31 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे साइकिल से भोगांव गए थे। बाजार से घर लौटते समय नेशनल महाविद्यालय के निकट जीटी रोड पर पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए टूंडला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ आरके द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।