फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Information is posted on the tank up to the Force

टंकी पर चढ़ने की सूचना पर तैनात रही फोर्स

Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 29 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Information is posted on the tank up to the Force
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
15 हजार रुपये मासिक मानदेय की जिद पर अड़ीं आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। वहीं पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करने की सूचना पर दिन भर पुलिस बल धरना स्थल पर तैनात रहा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह यह अफवाह फैली कि तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली जाएगी। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर लोहिया पार्क के नजदीक बनी पानी की टंकी पर चढ़कर नारेबाजी करेंगी। अफवाह को गंभीरता से लेते हुए धरना स्थल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय और पानी की टंकी के आसपास पुलिस बल के पर्याप्त इंतजाम करा दिए गए। 
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेश कुमारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को शासन स्तर से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ठहरने और विश्राम करने तक के लिए कोई स्थान नहीं हैं। नाराज कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क से नारेबाजी करती हुईं जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।ं विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूनम, अकलेश कुमारी, कुसुमा देवी, पूरन देवी, सुनीता देवी, राजरानी सहित तकरीबन आधा सैकड़ा आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed