{"_id":"58308e344f1c1b5936901b3c","slug":"incoming-passenger-waiting-over-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी आने वाली पैसेंजर का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी आने वाली पैसेंजर का इंतजार खत्म
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी अधूरी तैयारियों के बीच आगरा से इटावा होकर पैसेंजर ट्रेन रविवार की रात 10:05 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंचेगी। विभाग ने समय सारिणी तो घोषित कर दी है लेकिन किराया सूची अभी तक जारी नहीं की है। जिससे स्टेशन कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना है कि शनिवार की देर रात अथवा रविवार की दोपहर तक किराया सूची जारी कर दी जाएगी।
आगरा से इटावा होकर मैनपुरी तक आने वाली 71909 अप पैसेंजर ट्रेन रविवार शाम 05:10 बजे आगरा कैंट से चलकर रात 08:35 बजे इटावा पहुंचेगी। इटावा से रात 08:45 बजे इटावा से चलकर मैनपुरी स्टेशन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी। रात में मैनपुरी स्टेशन पर ही ठहराव के बाद उक्त ट्रेन 71910 डाउन 21 नवंबर की सुबह 04.30 बजे मैनपुरी स्टेशन से चलकर सुबह 09:55 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे की घोषित समय सारिणी स्टेशन अधीक्षक को मिल गई है। वहीं, ट्रेन संचालन की कवायद में जुटे विभाग की तैयारियां आधी अधूरी ही हैं। विभाग ने मैनपुरी से इटावा, आगरा तक के स्टेशनों तक की किराया सूची अभी तक जारी नहीं की है। रेलकर्मियों की मानें तो उनके पास केवल समय सारिणी आई है। किराया सूची के संबंध में विभाग ने सूचना नहीं भेजी है।
स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मैनपुरी से इटावा और आगरा तक के स्टेशनों के किराए के संबंध में अभी तक किराया सूची जारी नहीं की गई है। अधिकारियों ने शीघ्र ही किराया सूची उपलब्ध कराने की बात कही है। नई ट्रेन के आने को लेकर प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
इटावा तक होंगे छह स्टेशन
मैनपुरी (ब्यूरो)। मैनपुरी इटावा रेल लाइन पर छह स्टेशन बनाए गए हैं। आगरा मैनपुरी पैसेंजर ट्रेन इटावा मैनपुरी के बीच कीरतपुर, बुझिया, करहल, सैफई, बैदपुरा स्टेशन पर ही रुकेगी।