फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   IN Science quiz Suditi and essay Kiran Saujia topper

विज्ञान क्विज ने सुदिति और निबंध में किरन सौजिया रहा अव्वल

Sat, 24 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 24 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
IN Science quiz Suditi and essay Kiran Saujia topper
विज्ञान क्विज में सुदिति और निबंध में किरन सौजिया रहा अव्वल - फोटो : अमर उजाला
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में चल रही तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी ‘विज्ञान के रंग एक संग’ का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि एवं एसपी सुनील कुमार सक्सेना एवं प्रबंध निदेशक डा. राममोहन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर चरण वंदना की। छात्राआें ने वंदना के साथ स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने कृष्ण रासलीला से संबंधित एक मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही कालबेलिया नृत्य और आधुनिक युग में मानव मोबाइल फोन के पीछे उचित अनुचित समय का भी ध्यान नहीं रखता यह पूर्ण रूप से विद्यालय के छात्रों ने एक मूक दृश्य नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने प्रथम, एसएसडी एकेडमी घिरोर ने द्वितीय और एसबीआरएल एकेडमी ने तृतीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। साइंस टून प्रतियोगिता में जूनियर समूह में सुदिति ग्लोबल प्रथम, अमन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, एसबीआरएल तृतीय रहा। वहीं सीनियर समूह में सीआरबी स्कूल ने प्रथम, ब्लूमिंग बड्स स्कूल ने द्वितीय एवं पैराडाइज स्कूल ने तृतीय स्थान पाया। निबंध लेखन में जूनियर समूह में डा. किरन सौजिया एकेडमी प्रथम, अमन इंटरनेशनल ने द्वितीय एवं एसएसडी घिरोर ने तृतीय, सीनियर समूह में भी डा. किरन सौजिया एकेडमी मैनपुरी ने प्रथम, सुदिति ने द्वितीय एवं एसएसडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जूनियर समूह में सेंट जीडी इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, सुदिति के दो मॉडल द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सुदिति तथा अमन रहे। वहीं सीनियर समूह में एसबीआरएल ने प्रथम, सुदिति ग्लोबल एवं लॉर्ड कृष्णा ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं सुदिति व सीआरबी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रदर्शनी में आए विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। संचालन प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने किया। इस अवसर पर ‘विज्ञान के रंग एक संग’ सार्थक समाज सेवा समिति के सचिव जिया अहमद खान, सचिव लव मोहन, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे, विशेषज्ञ मनीष कुमार, शनी कुमार, अनस फारुकी, रोहिणी गोले, कुलदीप गर्ग, नेहा गोले, केके राय, मृदुल अवस्थी, आरएस यादव, सुनील, मोहम्मद अरशद, जहीर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed