{"_id":"1146a28fcbbc09bcad0a1007d8135189","slug":"imagine-the-universe-incomplete-without-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के बिना सृष्टि की कल्पना अधूरी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। जीनियस पब्लिक इंटर कालेज में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 21वीं सदी है में बेटियां हर क्षेत्र में आगे है। शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बेटियां लगन और मेहनत से अपना लोहा मनवा रहीं है ।
रविवार को आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डाक्टर पदम सिंह पदम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज बेटों से बेटियां हर क्षेत्र में आगे है। बेटी ही कल का भविष्य है । यदि बेटी नहीं होगी तो सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हम बेटा-बेटी में समानता का व्यवहार कर बेटियों को अच्छी शिक्षा दें ताकि बेटियां तरक्की कर आगे बढ़ सके। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने कहा बेटियों ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उसी तरह बेटियां भी देश के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहीं है। लोगों को बेटा-बेटी का फर्क भुलाकर उन्हें समान अधिकार देने की आवश्यकता है। संगोष्ठी में लघु फिल्म ब्लड रिलेशन का पोस्टर भी लांच किया गया। यह फिल्म 30 अक्तूबर को रिलीज होगी। इस मौके पर प्रेम चंद्र सिंह, सतीश समर्थ, चंद्रपाल सिंह, रूबी यादव, संजीव राजपूत, अजय कुमार, योगेंद्र सिंह, कमलेश, विजय प्रताप आदि मौजूद थे।