{"_id":"6a67712f7667c282b807f9fa","slug":"husband-troubled-by-wife-records-video-before-committing-suicide-in-mainpuri-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान पति ने दी जान: मरने से पहले बनाया वीडियो, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; ससुरालवालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान पति ने दी जान: मरने से पहले बनाया वीडियो, फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश; ससुरालवालों पर आरोप
Mon, 27 Jul 2026 08:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:27 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले में एक युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। माैत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया, इसके कुछ देर बाद ही घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव कैल्टी में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ लोचन सोमवार दोपहर को घर पर था। कुछ देर बाद खेत में रोपाई के लिए गांव के कुछ लोग उसे बुलाने आए तो कमरे में जाकर देखा तो अखिलेश का शव पंखा के कुंदे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक का मोबाइल देखने पर पता चला कि मरने से पहले उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कैल्टी निवासी अखिलेश कुमार उर्फ लोचन सोमवार दोपहर को घर पर था। कुछ देर बाद खेत में रोपाई के लिए गांव के कुछ लोग उसे बुलाने आए तो कमरे में जाकर देखा तो अखिलेश का शव पंखा के कुंदे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक का मोबाइल देखने पर पता चला कि मरने से पहले उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो में वह सास, तीन साले, साली और साले की पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा था। वीडियो में यह भी कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग ही होंगे। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी दो दिन पहले झगड़ा कर मायके चली गई थी।
अखिलेश का 11 वर्षीय बेटा अंकित घर पर मौजूद था। सात वर्षीय बेटी अंशिका मां के साथ चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।