फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   husband tried to kidnap wife who came to court on date In Mainpuri she survived after protest

UP: भरी कचहरी में महिला के अपहरण की कोशिश... वारदात में अपना जिगरी ही शामिल; कारण उड़ा देगा होश

Sat, 30 Mar 2024 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 06:57 PM IST
सार

मैनपुरी में भरी कचहरी में महिला के अपहरण की कोशिश की गई। पति ने ही वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। विरोध के बाद महिला बच सकी।

विज्ञापन
husband tried to kidnap wife who came to court on date In Mainpuri she survived after protest
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को दीवानी में तारीख करने आई एक महिला का उसके ससुरालीजनों ने अपहरण करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर कई वकील तथा वादकारी पहुंच गए। वकीलों ने बीच बचाव करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले गई। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद की रहने वाली एक महिला की शादी आठ साल पहले थाना कोतवाली के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। छह साल पहले उसने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ससुराल से अपने मायके चली गई। वह किसी दूसरे जिले में रहकर बच्चों को पालने के लिए नौकरी करने लगी।

विज्ञापन

तारीख पर दीवानी आई थी महिला

महिला ने अपने पति से विवाह विच्छेद करने के लिए प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। शनिवार को वह महिला तारीख करने के लिए दीवानी आई थी। दीवानी में वह अपने वकील के बस्ते पर जा रही थी। तभी उसके पति ने अन्य लोगों की मदद से उसको खींचने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed