फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Humidity in the day , the evening rain relief

दिन में उमस, शाम को बारिश से राहत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Humidity in the day , the evening rain relief
बारिश किसानों की सूख रही अगैती मक्का, चरी और सब्जियों की फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं खरीफ की फसलों की बुवाई का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच आसमान पर बादल तो उमड़-घुमड़ रहे थे लेकिन बरस नहीं रहे थे। बारिश नहीं होने से किसान ही नहीं आम आदमी परेशान था। सोमवार को सुबह 11 बजे तक तो भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान रहे लेकिन 11 बजे के बाद आसमान पर काली घटाएं उमड़नी शुरू हो गईं। शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का ने किसानों के चेहरे खिला दिए।

 हालांकि खेतों में पककर तैयार उर्द और मूंगफली की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है लेकिन बारिश से नुकसान से कहीं अधिक फायदा पहुंचा है। झमाझम बारिश से किसानों की सूख रही अगैती मक्का, पशुओं का चारा और सब्जियों की फसलें एक बार फिर लहलहाने लगेंगी। धान की नर्सरी को भी नया जीवनदान मिल गया है।
विज्ञापन


 किसानों के मुताबिक बारिश से खरीफ की बुवाई का भी रास्ता साफ हो गया है। किसानों के अनुसार अब खेतों में जल्द ही हल चल सकेंगे। उधर भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश से मौसम सुहाना होने पर चैन की सांस ली है। कई युवा सड़कों पर साइकिलों और बाइकों पर सवार होकर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से अचानक तापमान में काफी गिरावट आ गई है। सुहावने मौसम का हर कोई लुत्फ उठाते नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से फायदा
- खेतों में पलेवट होने से खरीफ की बुवाई हो जाएगी शुरू
- मुरझा रही धान की नर्सरी को मिल गया नया जीवनदान
- अगैती मक्का, चरी, सब्जियों, खीरा, ककड़ी आदि की सूख रही फसलों की हो गई सिंचाई
- गर्मी से परेशान लोगों को मिल गई राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed