फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   How apple banana split four Rs

चार रुपये में कैसे बांटे केला-सेब

Mon, 04 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 04 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
How apple banana split four Rs
मिड-डे मील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बच्चों को नई व्यवस्था के अनुसार मिड-डे मील में सोमवार को फल दिए गए। पहले दिन आम तो कहीं केले दिए हालांकि शिक्षकों को इसकी कास्ट नहीं मिली। उन्होंने अपनी जेब से इसका खर्च उठाया। इसके लिए प्रति बच्चा चार रुपये कन्वर्जन कास्ट शासन से तय है। आदेश मिला फल बांटकर फोटो खींचकर भेजें उसके बाद पैसा मिलेगा। 
विज्ञापन

सोमवार को स्कूलों में छात्रों को आम, केले दिए गए। शिक्षकों का कहना था कि प्रति छात्र चार रुपये मिलेंगे इतने कम पैसे में कैसे फल दिए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय अवध नगर की प्रधानाध्यापिका साधना अंबेश का कहना है कि फल तो वितरित करा दिए लेकिन पैसा नहीं मिला है। जानकारी पर पता चला है कि पहले फल वितरण की फोटो जाएगी। उसके बाद पैसा आएगा। देहात में भी फल वितरित किए गए। प्राथमिक विद्यालय बेवर और प्राथमिक विद्यालय बरनाहल में आम बांटे। 
विज्ञापन


दृश्य एक
प्राथमिक विद्यालय चौथियाना में छात्रों को नाश्ते में केला दिया गया। शिक्षिका रीना गुप्ता का कहना था कि अभी तक कन्वर्जन कास्ट नहीं दी गई है। ऊपर से फल वितरण के आदेश मिले हैं। ऐसे में कैसे फल वितरित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य दो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौथियाना में सुबह आठ बजे सोमवार को छात्रों को केले दिए गए। यहां शिक्षकों ने बताया कि कई से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली है। ऐसे में फल आदि का इंतजाम कैसे हो। 

दृश्य तीन
कन्या प्राथमिक विद्यालय पुरोहिताना में भी नाश्ते में केले दिए गए। शिक्षकों का कहना उन्होंने अपनी जेब से पैसा खर्च किया। चार रुपये कन्वर्जन कास्ट तय है इतने कम में कैसे फल वितरण होंगे।  


दृश्य चार
प्राथमिक विद्यालय ताल दरवाजा में बच्चों आम बंाटे गए। प्रधानाध्यापिका रुचि ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ही बच्चों को मिड डे मील बांटा जा रहा है। 


जिले में 2165 परिषदीय विद्यालय
553 स्कूल जूनियर हाईस्कूल हैं।
1612 प्राथमिक विद्यालय 
छात्र संख्या 1.45 लाख 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed