{"_id":"6ada4843f6987a49dc04a10a","slug":"household-goods-burnt-due-to-cylinder-fire-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1193505-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सिलिंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सिलिंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद
Link Copied
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जगतपुर स्थित एक घर में बृहस्पतिवार दोपहर गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग से घरेलू सामान और जरूरी कागजात जल गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव जगतपुर निवासी कप्तान सिंह की पत्नी स्नेहलता दोपहर करीब तीन बजे घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान रेगुलेटर से अचानक गैस लीक होने लगी और आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में आग की लपटें उठती देख परिजन में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा काफी सामान जल चुका था। स्नेहलता ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ही गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आई थीं। दोपहर में खाना बनाते समय अचानक रेगुलेटर से गैस लीक हुई और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।