{"_id":"6af5f9953af59205500e580b","slug":"hosting-the-under-19-national-shooting-ball-championship-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1211171-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अंडर-19 नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अंडर-19 नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी
Thu, 12 Nov 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल के क्षेत्र में जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जनपद को अंडर-19 नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करने का अवसर मिला है। शूटिंग बॉल एसोसिएशन की ओर से 28 और 30 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगरा रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में होने वाली चैंपियनशिप में देशभर से बालक और बालिकाओं की 50 से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल पर खेल मैदान की व्यवस्था से लेकर खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न राज्यों और जनपदों से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, रेफरी और अन्य अधिकारियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है। शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव ने बताया कि जिले को पहली बार नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों और जनपदों की 50 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। बालक और बालिका वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।